Bihar Police SAP Vacancy 2026: 15,821 पदों पर पूर्व सैनिकों के लिए सीधी भर्ती- बिना परीक्षा, बिना दौड़! 😱

By: Lavkush Sah

On: May 11, 2026

Bihar Police SAP Vacancy 2026
Job Details
बिहार पुलिस SAP भर्ती 2026 के तहत 15,821 पदों पर पूर्व सैनिकों की सीधी बहाली होगी। इसमें न लिखित परीक्षा होगी, न दौड़। चयन वॉक-इन इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर होगा। वर्दी सेवा में लौटने और सम्मानजनक वेतन पाने का यह रिटायर्ड जवानों के लिए सुनहरा मौका है।
Salary
₹25,000 to 35,000/-
Job Post
JCO, SAP Jawan और Cook
Qualification
CAPF (CRPF, BSF, CISF आदि) से सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक
Age Limit
Max- 47 to 52 years

Bihar Police SAP Vacancy 2026: दोस्तों यदि आप बिहार राज्य के निवासी है और आप भारतीय सेना या CAPF (CRPF, BSF, CISF आदि) से सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक है तो आप सभी के लिए सरकार के तरफ से बिहार पुलिस सैप भर्ती 2026 के लिए एक सूचना जारी किया गया है जिसमें की कुल पदों की संख्या 15821 है ,जिसके लिए आपको कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देना है |

यदि आप भी इस भर्ती में रूचि रखते है तो आपको इसके लिए दिनांक 01 जून से रैली में भाग ले सकते है ,इस भर्ती से जुडी सभी जानकरी आपको निचे पूरी विस्तार से बताया गया है |

Bihar Police SAP Vacancy 2026: Oveview

Article NameBihar Police SAP Vacancy 2026
Article TypeLatest Job
Post NameSAP Jawan , JCo, Cook
Total Post15821
Application ModeOffline
Rally Date01 June 2026 to 06 June 2026
Selestion ProcessInterview
Official WebsiteClick Here

Bihar Police SAP Vacancy 2026: Official Notice

Bihar Police SAP Recruitment 2026 News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने देश की सुरक्षा कर चुके अपने जांबाज जवानों के लिए खुशियों की सौगात दी है। 09 मई 2026 को जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, बिहार पुलिस में स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) के हजारों पदों पर सीधी बहाली की जा रही है।

भर्ती की मुख्य विशेषताएं (Unique Highlights):

  • किसे मिलेगा मौका? यह भर्ती विशेष रूप से भारतीय सेना (Army) और अर्धसैनिक बलों (CAPF) जैसे CRPF, BSF, CISF और ITBP के सेवानिवृत्त जवानों के लिए है।
  • आवेदन की प्रक्रिया: ध्यान दें, इसके लिए कोई भी ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा। यह पूरी तरह से ऑफलाइन और डायरेक्ट मोड है।
  • पंजीकरण (Registration): इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले AWPO, दानापुर कैंट के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
  • सीधी भर्ती रैली: रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी निर्धारित प्रमंडलवार तिथि पर रैली स्थल पर उपस्थित होना होगा।

Bihar Police SAP Vacancy 2026 : Important Date

बिहार पुलिस SAP भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी नीचे दी गई है। सभी पूर्व सैनिक इन तारीखों को ध्यान से नोट कर लें:

खास कार्यक्रम (Event)निर्धारित तिथि / समय
आधिकारिक विज्ञापन जारी09 May 2026
भर्ती रैली की शुरुआत 01 जून 2026
भर्ती रैल्ली की अंतिम तिथि 06 मई 2026
इंटरव्यू का समय (Daily)सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक

Bihar Police SAP Vacancy Details 2026 : पदों का विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
JCO (Junior Commissioned Officer)148
SAP Jawan15,135
Cook (Rasoiya / रसोईया)538
कुल पदों की संख्या (Grand Total)15,821

📍 बिहार पुलिस SAP भर्ती रैली 2026: प्रमंडलवार शेड्यूल (Schedules)

सभी पूर्व सैनिकों को सूचित किया जाता है कि भर्ती रैली क्षेत्रीय कार्यालय AWPO, दानापुर कैंट में आयोजित की जाएगी। अपने जिले के अनुसार सही तिथि पर पहुँचें:

प्रमंडल (Division)शामिल जिले (Districts Covered)रैली की तारीख
पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगापूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, नवगछिया, बाँका, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर01 जून 2026
कोशी, मुंगेर, सारणसहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान, गोपालगंज02 जून 2026
तिरहुतमुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर03 जून 2026
मगधगया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा04 जून 2026
पटनापटना और नालंदा जिला05 जून 2026
भोजपुर, रोहतासभोजपुर (आरा), भभुआ (कैमूर), रोहतास (सासाराम), बक्सर06 जून 2026
  • रिपोर्टिंग टाइम: रैली के दिन सुबह 09:30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
  • रैली स्थल: क्षेत्रीय कार्यालय AWPO, दानापुर कैंट, पटना।
  • नोट: रैली में भाग लेने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने AWPO में पंजीकरण करा लिया है।

Bihar Police SAP Bharti 2026: कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)

यदि आप बिहार पुलिस में स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) के रूप में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:

  • 1. सैन्य देवा से रिटायर्ड (Military Background)
    • वैसे उमीदवार जो की भारतीय सेना या अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) जैसे CRPF, BSF, CISF, ITBP आदि से रिटायर (Ex-Servicemen) होना अनिवार्य है।
  • 2. मूल निवास (Residential Requirement)
    • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • दस्तावेज: अंचलाधिकारी (CO) द्वारा 01 जनवरी 2026 के बाद जारी किया गया नया आवासीय प्रमाण-पत्र (Residence Certificate) साथ लाना जरूरी है।
  • 3. आचरण और मेडिकल श्रेणी (Conduct & Medical)
    • आचरण (Conduct): रिटायरमेंट के समय आचरण कम से कम “Good” होना चाहिए। (Exemplary या Very Good श्रेणी वालों को चयन में वरीयता मिलेगी)।
    • मेडिकल: सेवानिवृत्ति के समय मेडिकल कैटेगरी S1, H3, A3, P3 या E3 होनी चाहिए। SHAPE-1 वाले उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
  • 4. कौशल और अनुभव (Skills & Experience)
    • हथियार: आधुनिक और स्वचालित हथियारों (Automatic Weapons) को चलाने का पूरा अनुभव होना चाहिए।
    • विशेष योग्यता: आपदा प्रबंधन, बम निरोधक दस्ता (BDDS), ड्राइविंग, तैराकी या मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वाले जवानों को बोनस अंक या प्राथमिकता मिलेगी।
  • 🚫 कौन पात्र नहीं है? (Who is Not Eligible?)
    • वे पूर्व सैनिक जो पहले से SAP, ERSS या होमगार्ड में अनुबंध (Contract) पर काम कर चुके हैं और जिनका अनुबंध समाप्त हो चुका है, वे इस नई भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

Bihar Police SAP Salary 2026: सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाएं

बिहार पुलिस SAP में शामिल होने वाले जवानों और अधिकारियों को एक आकर्षक मानदेय (Remuneration) के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण भत्ते और सुरक्षा कवच भी प्रदान किए जाते हैं।

मासिक मानदेय (Monthly Remuneration Structure):

पद का नाम (Post)मासिक मानदेय (Fixed Salary)
JCO (जूनियर कमीशन अधिकारी)₹35,000/-
SAP जवान (Ex-Servicemen)₹30,000/-
रसोईया (Cook/Rasoiya)₹25,000/-

अन्य महत्वपूर्ण लाभ और भत्ते (Additional Benefits):

सैलरी के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी:

  • वर्दी भत्ता: बिहार पुलिस के समकक्ष वार्षिक वर्दी और धुलाई भत्ता दिया जाएगा।
  • यात्रा सुविधा: सरकारी ड्यूटी पर जाने पर नियमानुसार TA/DA (यात्रा एवं ठहराव भत्ता) देय होगा।
  • भविष्य निधि (EPF): आपके वेतन से नियमानुसार EPF की कटौती की जाएगी, जिसका लाभ आपको सेवा समाप्ति या भविष्य में मिलेगा।
  • मृत्यु सहायता अनुदान (Ex-Gratia): ड्यूटी के दौरान किसी उग्रवादी या आतंकवादी घटना में शहीद होने पर परिवार को ₹10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
  • अवकाश (Leave): प्रतिवर्ष अधिकतम 40 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश (Compensatory Leave) प्रदान किया जाएगा।

Bihar Police SAP Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया (Step-by-Step Selection)

बिहार पुलिस SAP भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए आपको लंबी कतारों या लिखित परीक्षाओं नहीं देना है , इस भर्चती के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सीधी है, जिसमें की सभी उमीदवार को इन 4 चरणों के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी होगी:

  • 1. वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview)
    • सबसे पहले, उम्मीदवारों को अपने प्रमंडल या जिले के लिए निर्धारित तिथि पर AWPO, दानापुर कैंट पहुँचना होगा। यहाँ चयन समिति के साथ एक सीधा साक्षात्कार (Interview) होगा, जहाँ आपकी सैन्य पृष्ठभूमि और अनुभव को परखा जाएगा।
  • 2. दस्तावेजों की सघन जाँच (Document Verification)
    • इंटरव्यू के बाद, आपके सभी ओरिजिनल पेपर्स की जाँच की जाएगी। आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति (Original) और स्वयं-अभिप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी लानी होगी:
    • डिस्चार्ज बुक और PPO।
    • आवासीय और जाति प्रमाण पत्र।
    • सैन्य आचरण प्रमाण पत्र।
  • 3. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
    • चयन के लिए पूरी तरह स्वस्थ होना अनिवार्य है। सेना (Army), ECHS या बिहार पुलिस द्वारा नियुक्त एक विशेष मेडिकल टीम आपकी फिटनेस की जाँच करेगी।
  • 4. अंतिम चयन और नियुक्ति (Final Selection & Appointment)
    • मेडिकल जाँच में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को एक वर्ष के अनुबंध (Contract) पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। विभाग की आवश्यकता और आपके कार्य प्रदर्शन के आधार पर इस अनुबंध को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Bihar Police SAP रैली के लिए जरूरी दस्तावेज

रैली स्थल (दानापुर कैंट) जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास निम्नलिखित सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) और उनकी स्वयं-अभिप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी के कम से कम दो सेट मौजूद हों:

  1. डिस्चार्ज बुक (Discharge Book): आपकी सेवानिवृत्ति की मुख्य पुस्तिका।
  2. PPO (Pension Payment Order): पेंशन भुगतान आदेश की मूल प्रति।
  3. पहचान पत्र: सेना या CAPF द्वारा जारी किया गया सेवानिवृत्ति पहचान पत्र।
  4. बैंक पासबुक: वह पासबुक जिसमें आपकी पेंशन आती है (अपडेटेड विवरण के साथ)।
  5. नया आवासीय प्रमाण-पत्र: 01 जनवरी 2026 के बाद अंचलाधिकारी (CO) द्वारा जारी किया गया स्थायी निवास प्रमाण-पत्र।
  6. जाति प्रमाण-पत्र (Caste Certificate): यदि आप आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन जारी डिजिटल प्रमाण-पत्र साथ रखें।
  7. AWPO रजिस्ट्रेशन: दानापुर कैंट से सत्यापित आपका पंजीकरण नंबर।
  8. संयुक्त फोटोग्राफ: पति-पत्नी के 04 संयुक्त पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में खिंचवाए गए)।
  9. ECHS कार्ड: ECHS की सदस्यता का वैध प्रमाण (अनिवार्य)।
  10. आधार कार्ड (Aadhaar Card): पहचान और पते के सत्यापन के लिए।

Bihar Police SAP Vacacny 2026 में आवेदन कैसे करे?

ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं है। आपको पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन तरीके से पूरी करनी होगी। इन आसान चरणों का पालन करें:

  • चरण 1: AWPO पंजीकरण (सबसे जरूरी)
    • सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालय AWPO, दानापुर कैंट पहुँचें और वहां अपना पंजीकरण (Registration) करवाकर उसे सत्यापित (Verify) कराएं।
  • चरण 2: आवेदन फॉर्म प्राप्त करना
    • पंजीकरण के बाद आप AWPO कार्यालय या सीधे रैली स्थल से आधिकारिक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • चरण 3: फॉर्म भरना और दस्तावेज जोड़ना
    • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। अपनी डिस्चार्ज बुक, PPO, आवासीय प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • चरण 4: फॉर्म जमा करना
    • पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों के सेट को AWPO कार्यालय में जमा करें।
  • चरण 5: अपनी रैली तिथि का मिलान करें
    • अपने प्रमंडल और जिले के अनुसार निर्धारित रैली की तारीख (01 जून से 06 जून के बीच) को नोट कर लें।
  • चरण 6: रैली स्थल पर रिपोर्टिंग
    • निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से पहले AWPO, दानापुर कैंट (पटना) के मैदान में उपस्थित हों।
  • चरण 7: चयन के अंतिम पड़ाव
    • दस्तावेज जाँच: वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा आपके कागजातों का मिलान किया जाएगा।
    • साक्षात्कार: वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लें।
    • मेडिकल: चिकित्सा जाँच में सफल होने पर आपको एक वर्ष के अनुबंध पर जॉइनिंग लेटर दे दिया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश (Mandatory Guidelines)

रैली में शामिल होने वाले सभी पूर्व सैनिक और सेवानिवृत्त CAPF जवान नीचे दिए गए नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई बाधा न आए:

  • AWPO पंजीकरण अनिवार्य: बिना AWPO पंजीकरण और सत्यापन के रैली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे समय रहते दानापुर कैंट से पूरा करवा लें।
  • दस्तावेजों की तैयारी: अपने सभी मूल प्रमाण पत्र (Originals) और उनकी स्वयं-अभिप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी का सेट साथ जरूर लाएँ।
  • तारीख और समय का ध्यान: अपने जिले की रैली तिथि को एक बार फिर से जाँच लें। निर्धारित समय सुबह 09:30 बजे से कम से कम 30 मिनट पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें।
  • संयुक्त फोटोग्राफ: पति-पत्नी के 04 संयुक्त (Joint) पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
  • ECHS प्रमाण पत्र: आपके पास ECHS सदस्यता का वैध प्रमाण होना चाहिए, इसके बिना प्रवेश वर्जित है।

सहायता के लिए संपर्क करें (Helpline Numbers)

यदि आपके पास भर्ती प्रक्रिया, पात्रता या रैली स्थल से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • पुलिस अधीक्षक, STF, बिहार (पटना): ☎️ 0612-2294172
  • क्षेत्रीय कार्यालय AWPO, दानापुर कैंट: ☎️ 06115-222251
    (संपर्क समय: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक)

Bihar Police SAP Vacancy 2026 Apply Online Link

Official Notice Click Here
Join WhatsappClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q 1. क्या इस भर्ती के लिए कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है?

उत्तर: नहीं। यह भर्ती केवल भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त (Retired) पूर्व सैनिकों के लिए है।

Q 2. क्या इस भर्ती में दौड़ या लिखित परीक्षा होगी?

उत्तर: बिल्कुल नहीं। यह एक सीधी भर्ती है। इसमें केवल वॉक-इन इंटरव्यू, दस्तावेज जाँच और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।

Q 3. आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

उत्तर: इसमें कोई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि नहीं है। आपको सीधे 01 से 06 जून 2026 के बीच अपने प्रमंडल की निर्धारित तिथि पर दानापुर कैंट पहुँचना होगा।

Q 4. क्या बिहार से बाहर के पूर्व सैनिक इसमें शामिल हो सकते हैं?

उत्तर: नहीं। इसके लिए उम्मीदवार का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आपको 01 जनवरी 2026 के बाद का आवासीय प्रमाण-पत्र दिखाना होगा।

Q 5. SAP जवान को प्रति माह कितनी सैलरी मिलेगी?

उत्तर: SAP जवान को ₹30,000, JCO को ₹35,000 और रसोइया (Cook) को ₹25,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।

Q 6. अगर मैं जून की रैली में नहीं जा पाया, तो क्या दोबारा मौका मिलेगा?

उत्तर: हाँ। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान हर महीने के पहले सप्ताह में दानापुर कैंट में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होते रहेंगे।

Q 7. क्या पहले SAP में काम कर चुके जवान दोबारा आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं। वे पूर्व सैनिक जिनका अनुबंध (Contract) पहले ही समाप्त हो चुका है, वे इस नई भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

Q 8. AWPO रजिस्ट्रेशन कहाँ और कैसे होगा?

उत्तर: आपको क्षेत्रीय कार्यालय AWPO, दानापुर कैंट जाकर अपना सैन्य रिकॉर्ड दिखाकर पंजीकरण और सत्यापन करवाना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now